फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिजिटलाइजेशन के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक

Tue, 12 Mar 2024 11:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं और डिजिटलाइजेशन के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जनपद के सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी पुवांरका सुरेश त्यागी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, एससी, एसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उर्दू शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी और शिक्षक सोमवार की अपराह्न 3:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डिजिटलाइजेशन का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के नाम पर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों को अपने स्तर से संसाधन खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। धरने में विनोद पंवार, इसम सिंह, संदीप पंवार, राजकुमार चौधरी, डॉ. अनिल बावरे, ज्ञासु रहमान, रविंद्र पंवार, रजनीश सहगल, राकेश नौटियाल, विक्रम सिंह, राव अब्दुल सत्तार आदि शामिल रहे।
संगठन की प्रमुख मांग
-विद्यालयों में टैबलेट के लिए सिम विभागीय आईडी पर उपलब्ध कराया जाए
-शिक्षकों का भविष्य निधि खाता ऑनलाइन किया जाए
-वर्षों से रुकी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए
-कैश लेस चिकित्सा सुविधा का लाभ व आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाए
-शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए आदि
कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक, सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षक समस्याओं को लेकर एससी, एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने अन्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश नौटियाल और महामंत्री विक्रम सिंह ने अधिकारी को बताया कि डिजिटलाइजेशन के नाम पर विभाग शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहा है। टैबलेट के लिए सिम अपनी आईडी पर खरीदने का दबाव शिक्षकों पर बनाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने बैकलॉग पूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की भी मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र सिंह, अटल बहादुर सिंह, चंदकिरण, सुशील कुमार, लहरी सिंह, पदम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें