फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: प्रत्याशियों के खर्चे पर रहेगी पैनी नजर, देना होगा चाय-समोसे का भी हिसाब, निर्वाचन अधिकारी ने जारी की लिस्ट

Fri, 21 Jan 2022 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के खर्चे पर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चाय, भोजन और अन्य सामानों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
समोसा - फोटो : istagram/fusionfoods
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चों पर निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने चाय, भोजन से लेकर वाहनों तक की रेट लिस्ट जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी के लिए 40 लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित कर रखी है।

विज्ञापन


सहारनपुर में उप निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि चाय-समोसे से लेकर बैनर और झंडे तक के रेट तय कर दिए गए हैं। जिससे चुनाव के दौरान विभिन्न मदों पर होने वाले खर्च का हिसाब किया जा सके। इसमें चाय एवं समोसे का रेट दस-दस रुपये प्रति नग, तीन मीटर वाले कपडे़ का बैनर का रेट 330 रुपये, इसी तरह झंडे, फूल मालाओं, होटल के कमरे, कुर्सी, सोफा, दरी, तख्त और गाड़ियों के रेट भी तय कर दिए गए है। निर्धारित रेट के अनुसार ही प्रत्याशियों के खर्चे का हिसाब होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान
विज्ञापन


जिला प्रशासन की रेट लिस्ट
प्रमुख सामग्री ------------- तय मूल्य
कपड़े का बैनर ----------- 330 रुपये (तीन मीटर)
कपड़े का झंडा ------------ 700 रुपये (06 गुणा 04)
पोस्टर -------------------- 5000 रुपये प्रति हजार
होर्डिंग --------------------- 30 रुपये प्रति फुट
एसी कमरा ---------------- 2200 से 4400 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त)
नॉन एसी कमरा ---------- 1000 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त)
कुर्सी ---------------------- 10 रुपये प्रति नग
सोफा --------------------- 200 रुपये प्रति नग
तख्त --------------------- 30 रुपये प्रति नग
दरी ----------------------- 25 रुपये प्रति नग
स्कॉर्पियो एसी ----------- 2640 रुपये (200 किलोमीटर)
स्कॉर्पियो नॉन एसी------ 2460 रुपये (200 किलोमीटर)
बोलेरो -------------------- 2200 रुपये (200 किलोमीटर)
बोलेरो एसी --------------- 2420 रुपये (200 किलोमीटर)
टाटा सफारी -------------- 2420 रुपये (200 किलोमीटर)
टाटा सफारी एसी --------- 2640 रुपये (200 किलोमीटर)
बाइक --------------------- 660 रुपये
फूलमाला --------------- 20 रुपये छोटी, 40 रुपये बड़ी
टोपी एवं मफलर -------- 30 प्रति नग
चाय -------------------- 10 रुपये प्रति नग
समोसा ----------------- 10 रुपये प्रति नग
सॉफ्ट ड्रिंक ------------- 40 रुपये प्रति नग
भोजन शाकाहारी ------- 55 रुपये प्रति व्यक्ति
भोजन नॉनवेज --------- 150 रुपये प्रति व्यक्ति
नोट: निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें