दुकानों पर सील लगते ही जमा कराया टैक्स
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित करीब आधा दर्जन बकाएदारों की दुकानों को सील कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदारों ने बकाया कर जमा कराया, जिसके बाद सील खोल दी गई।
कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और राजस्व टीम ने वसूली अभियान चलाया। विनय शर्मा ने कहा कि जिस किसी को भी निगम की दुकान आवंटित है और तीन माह से अधिक किराया बकाया है। ऐसे दुकानदारों के आवंटन को रद्द कर दिया जाएगा। उधर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में गृहकर वसूली के लिए मिगलानी बिल्डिंग, नवीन नगर, मदनपुरी व जेल चुंगी पर शिविर लगाकर करीब आठ लाख रुपये की वसूली की गई। टीम में प्रवर्तन दल के कप्तान नरेश, रणदीप, शिवकुमार, प्रदीप, राजस्व निरीक्षक जैविंदर, सुशील कुमार, परवेज, नरेश, विजय, लोकेश, विजय कुमार आदि शामिल रहे।