महाराज सिंह कॉलेज में 21वीं अखिल भारतीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव चंद्रकांत अग्रवाल और प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी एवं पूर्व प्राचार्य डा. जेके अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता का विषय विमुद्रीकरण राष्ट्रहित रहा। जिसमें रुड़की, देहरादून, गाजियाबाद, यमुनानगर, ऋषिकेश, गंगोह, पुंवारका सहित 12 कॉलेजों से प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की।
निर्णायक मंडल की भूमिका हरिराम पथिक, प्रत्यूष जैन और संदीप शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने विमुद्रीकरण के अच्छे और बुरे प्रभावों का व्याख्यान किया।
प्रथम पुरस्कार गुरुग्राम कॉलेज देहरादून के छात्र तनुज प्रताप को मिला। जिन्हें शिल्ड के साथ नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
दूसरा पुरस्कार डीएवी कॉलेज रुड़की के विजय श्रीवास्तव को मिला। तीसरा पुरस्कार एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के छात्र विकास कुमार को प्रदान किया गया। इसी कॉलेज के टेकचंद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
संचालन संयोजक डा. अजय शर्मा और सह संयोजक डा. दुुर्गेश राज मोहन ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डा. अजय कुमार शर्मा, डा. सुभाष चंद्रा, डा. अरुण गुप्ता, डा संजय गुप्ता, डा. आरबीएस रावत, डा. कपिल वत्स, डा. वंदना शर्मा, डा. संदीप कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, नासिर, नितिन कुमार, बृजेश कुमार, नरेश कुमार, वीरेंद्र पांडेय, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।