पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पीड़ित की शिकायत पर हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने तांत्रिक फरीद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का आरोप
जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने तीन लोगों पर उसकी जमीन धोखे से बेचने का आरोप लगाया है। व्यासपुर थाना पुलिस ने व्यासपुर निवासी आकाश, प्रेम कुमार और राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा किया। मामले की जांच जारी है।