सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
एसडीएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी
एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि ठाकुर पूरण सिंह किसान संगठन के कुछ लोग गांव नन्हेड़ा कलां की हडवाड भूमि से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरने पर थे। धरने के दौरान हुक्का पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने आत्महत्या की धमकी दी, जिस पर उन्हें पाबंद कर कार्रवाई की जाएगी।
कब्जा हटाने का दिया गया आश्वासन
देर शाम एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक गांव पहुंचे और कब्जाधारियों से वार्ता की। कब्जाधारियों ने लिखित में स्वयं कब्जा हटाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।