फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी की फोटो से छेड़छाड़, महिला आयोग में शिकायत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिश्तेदार पर उसके परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके भाई की शादी में खींची गई पारिवारिक फोटो को एडिट कर उससे छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ल निवासी महिला ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को उनके भाई की शादी हुई थी। शादी समारोह के दौरान एक संयुक्त पारिवारिक फोटो खींचा गया, जिसमें उसकी भाभी और उनकी मित्र भी शामिल थीं। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने जानबूझकर इस फोटो पर अश्लील इमोजी व अभद्र शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िता की मित्र को रिश्तेदार पहले भी परेशान कर रहा है।
पीड़िता ने इसका विरोध किया और आरोपी से फोटाे एडिट और वायरल करने के बारे में पूछा तो उन्हें धमकी भी दी गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम, थाना सदर बाजार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला को राष्ट्रीय महिला आयोग से न्याय की गुहार लगानी पड़ी। मामला महिला आयोग तक जाने से पुलिस हरकत में आई। अब थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें