नकुड़ में सरसावा तिराहे पर जलती बाइक। संवाद
नकुड़(सहारनपुर)। गांव बिशनपुर से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे युवकों की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई।
गांव बिशनपुर निवासी दीक्षित ने बताया कि वह गांव के ही अपने दोस्त कार्तिक के साथ बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहा था। उन्होंने नकुड़ स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक की टंकी फुल करवाई और जैसे ही सरसावा तिराहे के पास पहुंचे तो बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने से वे दोनों डर गए और बाइक को छोड़कर दूर हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ ही देर में बाइक में लगी आग की लपटों से पास ही रखे एक खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। मुश्किल से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाइक जलकर कबाड़ बन चुकी थी और खोखे का भी काफी नुकसान हो चुका था।