चिल्लावाली रेंज में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर।
- फोटो : अमर उजाला
बिहारीगढ़। तकनीकी खराबी के कारण सेना के हेलीकाॅप्टर की राजाजी राष्ट्रीय पार्क के चिल्लावाली रेंज में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें सेना के पायलट व एक मेजर सहित चार सवार थे। सभी सुरक्षित उतर गए। यह हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से नाहन हिमाचल प्रदेश जा रहा था।
यह सूचना पाते ही थाना बिहारीगढ़ व थाना बुग्गावाला एसओ पुलिस बल के साथ जंगल पहुंचे। उन्होंने सेना के अधिकारियों से वार्ता की। उसके बाद सेना का दूसरा हेलीकाॅप्टर मौके पर पहुंचा और अधिकारियों को लेकर चला गया। हेलीकाॅप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए जिन्हें दूर रखने के लिए पुलिस के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद मौके पर रुके सेना के दो जवानों ने खराबी को ठीक की। दुपहर बाद करीब तीन बजे हेलीकाॅप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। इस संबंध में एसओ बिहारीगढ़ यशपाल सिंह व बुग्गावाला एसओ एनके बचकोटी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान सब सुरक्षित रहे।