दीवानी कचहरी की सुरक्षा का जायजा लेते जिला जज, जिलाधिकारी व एसएसपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीवानी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला जज, जिलाधिकारी और एसएसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों अधिकारियों ने खामियों को दूर करने के साथ संदिग्धों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को जिला जज अश्वनी त्रिपाठी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने सर्व प्रथम दीवानी कचहरी में सदर हवालात व मुख्य द्वार पर लगे चेकिंग के उपकरण देखे। तीनों अधिकारियों ने उपकरणों की बारीकी से जांच की। इसके बाद सीसीटीवी से जुड़े कंट्रोल रूम को चेक किया, जहां पर सभी सीसीटीवी चलते हुए मिले। इसके अलावा कचहरी में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। तीनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारी से कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचना दी जाए। इसके अलावा कचहरी में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों दिशा निर्देश दिए गए।