फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी करने वालों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर राजस्व वसूली की जाए, साथ ही टैक्स चोरी करने वालों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली न करने वाले कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बुधवार शाम कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई। उसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि वार्षिक लक्ष्य के अलावा मासिक लक्ष्य पर भी ध्यान दिया जाए तथा 15-15 दिन की कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाए। सभी विभागों के अधिकारियों को राजस्व की वसूली शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग में टैक्स की चोरी होती है, उसे रोकने तथा राजस्व वसूली करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली के साथ-साथ जनपद में कहीं पर भी कच्ची/जहरीली शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए और अवैध रूप से शराब बननी भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने वाणिज्यकर, परिवहन, रोडवेज, विद्युत, नगर विकास आदि सभी विभागों को राजस्व वसूली में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने और सभी कर्मियों को दफ्तरों में मास्क अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। विभागीय स्तर पर पीए सिस्टम चालू कर लोगों को कोविड गाइडलाइन के प्रति जागरूक भी करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें