फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल के टॉपर-दूसरा स्थान पाने वाले सूर्यप्रताप से बातची

विज्ञापन
सूर्यप्रताप को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते उसके परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में एसडी सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज लोदीपुर के छात्र सूर्यप्रताप ने जनपद में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। सूर्य प्रताप आईएएस बनना चाहता है।
विज्ञापन

अलीपुरा नौगावा निवासी सूर्यप्रताप की सफलता पर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। सूर्यप्रताप ने 600 में से 550 अंक प्राप्त कर 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिवार को देते हुए भविष्य में सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएएस, आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं। उनके पिता पंकज चौहान किसान और माता सरिता चौहान गृहिणी है। उनके परिवार उनके दादा श्रवण चौहान एवं बड़ा भाई है। इनके भाई ने भी हाईस्कूल की परीक्षा में कॉलेज टॉप कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। सूर्यप्रताप ने बताया बताया कि वह विद्यालय में पढ़ाई के अलावा घर पर 13 से 14 घंटे घंटे पढ़ाई करता था। उसके परिवार ने इस कार्य में उसका पूरा सहयोग किया। उसकी सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उसने सफलता का श्रेय अपने विद्यालय प्रधानाचार्य धनीराम सैनी और अध्यापक अनुज चौहान को देते हुए कहा की उनकी कड़ी मेहनत के बाद भी उनको यह सफलता मिली है। उन्होंने भी उसको आशीर्वाद देते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें