फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा में जाना चाहते हैं 12वीं के ज्यादातर टॉपर

विज्ञापन
सहारनपुर में सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने खुशी में कूद कर खुशी मनाते छात्र छा? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले जनपद के टॉप 10 विद्यार्थियों में से ज्यादातर मेधावी सिविल सेवा में जाना चाहते हैं, जिनमें से ज्यादातर की इच्छा आईएएस अधिकारी बनने की है। उन्होंने 12वीं में सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और कठिन परिश्रम को दिया है। शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन और माता पिता के आशीर्वाद को भी श्रेय दिया है।
विज्ञापन

12वीं में 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने वाली श्रुति चौहान ने बताया कि उसने 11वीं और 12वीं में नियमित रूप से किताबों से पढ़ाई की है। ज्यादातर विद्यार्थी मॉडल पेपर्स का सहारा लेते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नियमित पढ़ाई करने से यह लाभ होता है कि परीक्षाओं के दौरान तैयारी में परेशानी नहीं आती। श्रुति का सपना आईएएस अधिकारी बनकर परिवार का नाम रोशन करना और देश की सेवा करने का है। चौथे स्थान पर रहे रितिक कुमार को भी आईएएस अधिकारी बनना है। उसने बताया कि उनके खानदान में आज तक कोई व्यक्ति सिविल सेवा में नहीं गया है। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर परिवार के सपने को साकार करना है। निशांत ने प्रतिदिन छह से आठ घंटे पढ़ाई की। पांचवें स्थान पर रहे निशांत राय का सपना भी आईएएस अधिकारी बनने का है। छठवें स्थान पर रहे शुभम कुमार को प्रोफेसर बनना है। शुभम ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी टाइम टेबिल बनाकर करने से कोई परेशानी नहीं होती है। आठवें स्थान पर रहे वंश धीमान को न्यूरोलॉजिस्ट बनना है। उसने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट की भारी कमी है। वह डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करेगा। नौवें स्थान पर रही पलक को सीए, तीसरे स्थान पर रही मेघा पुंडीर को ईओ बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें