फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Weather: जिले में 72 घंटे बाद दिखे सूर्यदेव, सर्दी से मिली राहत

Sun, 14 Jan 2024 03:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सर्दी, कोहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सहारनपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। लगभग 72 घंटे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इसकी वजह से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। बाजारों में भी भीड़भाड़ नजर आई। हालांकि शाम के समय आसमान बादलों से घिर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादलों के छाए रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


जनपद में 30 दिसंबर 2023 से कोहरा बना हुआ है। हालांकि बीच में तीन बार दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। शनिवार के समय कोहरा था, लेकिन सुबह 10 बजे हल्की धूप निकल आई थी।

इसके बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटता चला गया और दोपहर 12 बजे धूप ने कुछ असर दिखाया। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद धूप ने ठंडक से राहत दी। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान शुक्रवार के 8.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर शनिवार को 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी का असर कम होने से लोग बाग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ नजर आई। साथ ही छुट्टियां बिता रहे बच्चे भी घर से बाहर खेलने निकले।
विज्ञापन

 
एक सप्ताह का तापमान
तिथि
न्यूनतम-अधिकतम
13 जनवरी3.512.4
12 जनवरी2.58.5
11 जनवरी2.510
10 जनवरी2.512
09 जनवरी2.812.5
08 जनवरी0314
07 जनवरी4.5-16.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें