फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौतपा में और बढ़ी सूर्यदेव की तपिश, पारा 45 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को गर्मी का सितम और बढ़ गया। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच दिन से 28 डिग्री पर बरकरार है। ऐसे में इस सीजन में अभी तक के दिनों में बृहस्पतिवार सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने 15 जून तक पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

दरअसल, 25 मई से नौतपा चल रहा है, जिसके अनुसार दो जून तक प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है। पहले छह दिन में गर्मी ने अपना भयंकर रूप दिखाया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक से करवट बदली और रात नौ बजे आसमान बादलों से घिर आया। रात करीब दस बजे से सवा दस बजे तक हल्की बूंदाबांदी पड़ने के बाद बादल छंटते चले गए। इसके बाद रात में चली पुरवा हवा गर्म हवा में बदल गई, जो लू की तरह प्रभावित कर रही थी। गर्मी से बचाव को छतों पर सोने वाले लोगों को गर्म हवा ने सोने नहीं दिया। बृहस्पतिवार की सुबह भी हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन वह सात बजे तक हट गए और चिलचिलाती धूप निकल आई। दिन भर हवा के गुम रहने और तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
30 मई2845.4

29 मई2844.8
28 मई2845

27 मई2841.2

26 मई2843
25 मई27.5-42
24 मई27.5-39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें