फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव में हो रहा गन्ना सट्टा प्रदर्शन, 181 टीमें बनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विभाग के कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर गन्ना सट्टा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसमें किसानों को उनके गन्ना रकबा, सट्टा, पर्चियां आदि की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए जनपद में 181 टीमों का गठन किया गया है। जनपद के 1.51 लाख गन्ना सप्लायर किसानों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए गन्ना सर्वे के बाद गन्ना सट्टे का प्रदर्शन भी प्रारंभ हो गया है। इसके लिए 181 टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को उनके सट्टे, गन्ना क्षेत्रफल और पर्चियों आदि की जानकारी दे रहीं हैं। जिससे इनमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर किसान उसे सही करा सकें। इससे आने वाले पेराई सत्र में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या जूझना नहीं पडे़गा। किसान को यह भी पता चल सकेगा कि उसका कितना गन्ना रकबा पेड़ी और कितना पौधा दर्ज है। उसकी कितना सप्लाई पर्चियां हैं। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन 31 अगस्त तक चलेगा। किसान अपना गन्ना सर्वे, सट्टा, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक का नाम, खाता संख्या आदि को चेक कर लें। जिससे पेराई सत्र में उन्हें किसी भी समस्या का सामना ना करना पडे़। इस बार जनपद में गन्ने का रकबा 115900.382 हेक्टेयर है।
ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरा तो नहीं चलेगा सट्टा
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस बार किसानों के लिए ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी किसान ने ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरा तो उसका सट्टा नहीं चलेगा। इसके लिए किसानों के मोबाइल नंबर पर चीनी मिलों के माध्यम से संदेश भी भिजवाए जा रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या आने पर किसान संबंधित गन्ना विकास परिषद, सहकारी गन्ना विकास समिति या चीनी मिल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें