फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में बैठकर 75 इंच के इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड से पढ़ेंगी छात्राएं

विज्ञापन
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. शोभा चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुल जोगियान स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं एसी क्लास रूम में बैठकर इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड से पढ़ाई करेंगी। कॉलेज में इस तरह की तीन स्मार्ट क्लास तैयार की जा रहीं हैं। इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड वाला यह जनपद पहला कॉलेज होगा।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहले से एक स्मार्ट क्लास है, जिसमें प्रोजेक्टर बोर्ड लगा है। इसका साइज करीब 56 इंच है, लेकिन जो तीन नई स्मार्ट क्लास तैयार की जा रही है वह इससे पूरी तरह अलग है। कक्षाओं में छत पर सीलिंग की जा चुकी है। वॉल पैनल लगाए गए हैं। पूरा फर्नीचर नया रखा गया है। खिड़की और दरवाजे दुरुस्त किए गए हैं। इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड लगना बाकी है, जो 75 इंच का होगा। प्रत्येक कक्ष में 50 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यानी तीनों कक्ष में 150 छात्राएं एक साथ स्मार्ट क्लास ले सकेंगी।
इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड की खूबियां
इंटरएक्टिव बोर्ड पूरी तरह टच स्क्रीन मोबाइल की तरह काम करेगा। इंटरनेट की सुविधा से लैस बोर्ड पर चॉक की तरह लिखा या कुछ पेंटिंग भी बनाई जा सकेगी, साथ ही छात्राओं को वीडियो और चित्रों के माध्यम से भी पढ़ाया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इंटरएक्टिव बोर्ड से पढ़ाई करने से सामान्य ब्लैक बोर्ड की तुलना में दस गुना अधिक अच्छे तरीके से विद्यार्थी विषयों को समझ सकेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के लिए ऐसे की व्यवस्था
स्मार्ट क्लास बनाने के लिए मंडलायुक्त लोकेश एम, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आरपी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त और प्रधानाचार्य शोभा चौधरी तीनों के प्रयास रहे हैं। मंडलायुक्त के कहने पर आईटीसी और पीडब्ल्यूडी दो स्मार्ट क्लास बनवा रहे हैं। तीसरी स्मार्ट क्लास के लिए मधुसूदन की ओर से पैसा दिया जा रहा है।
कॉलेज में तीन स्मार्ट क्लास तैयार की जा रहीं हैं, जो किसी भी सरकारी विद्यालय में ऐतिहासिक बदलाव है। जनपद के किसी स्कूल में ऐसी स्मार्ट क्लास नहीं है। इसके लिए मंडलायुक्त, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक का आभार कि उनके प्रयास से बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन

-- शोभा चौधरी, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज।

-- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाई गई स्मार्ट क्लास- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें