फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट पाकर खुश हुए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
आईआईएमटी में टेबलेट के साथ प्रसन्न चित्र छात्र-छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल/सहारनपुर। कोटा के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को पॉलिटेक्निक व डी-फार्मा के छात्रों को संस्था के कार्यकारी सचिव ईशु मित्तल एवं निदेशक डॉ. सम्राट सिंह ने टैबलेट वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुए टैबलेट से छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा डिजिटल एक्सेस भी प्रदान की जाएगी। संस्था के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता और डी-फार्मा विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. नेहा त्यागी ने बताया कि पॉलिटेक्निक के 64 व डी-फार्मा के 42 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए है। अमित चौहान, अवनीश चौहान, सूर्यकांत हेमंत कटारिया, आसिफ, मनोज राणा, प्रमोद आदि की मौजूदगी रही। उधर, सहारनपुर के ड्रीम्स कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत छवि, अंशिका, सागर, अमन, मोहसिन, मोहित, जहांगीर, शीतल आदि छात्राओं को टैबलेट दिए गए। कॉलेज के वाइस चेयरमैन सार्थक गोयल ने बताया कि छात्रों ने देवबंद के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री से टैबलेट प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें