फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा आवंटन के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

विज्ञापन
तीतरो के गांव बहलोलपुर में पट्टा आवंटन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उडाते ग्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। पट्टों का आवंटन करने पहुंची राजस्व की टीम अपना काम पूरा किए बगैर ही लौट गई। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंस और कोरोना के लिए दिए शासन के निर्देशों का भी खुला उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

बहलोलपुर ग्राम सभा ने बृहस्पतिवार को ग्राम समाज की कुछ भूमि पर पात्र लोगों को पट्टे आवंटन करने के लिए ग्रामीणों की सार्वजनिक बैठक बुलाई। इसमें राजस्व विभाग की टीम के अधिकारी भी पहुंचे। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने सरकार के द्वारा जारी निर्देशों को दरकिनार कर सामुदायिक दूरी व मास्क का उपयोग ही नहीं किया। राजस्व टीम में शामिल कर्मचारियों ने भी नियमों की अनदेखी की। टीम के लोग कई घंटे पट्टा आवंटन प्रकरण में लगे रहे। हालांकि बाद में पट्टे आवंटन की प्रक्रिया पूरी किए बगैर ही हल्का लेखपाल व अन्य अधिकारियों के वापस लौटने से लोगों को निराश होना पड़ा। राजस्व टीम में हल्का लेखपाल अमित गुप्ता, वासुदेव व ग्राम प्रधान राम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मन्नु आदि रहे। उधर, तहसीलदार नकुड़ देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की गाइड लाइन के उल्लंघन का मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें