सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रौली में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चंद्रौली में शुक्रवार देर रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हुई और देेखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला करने के साथ ही पथराव किया। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि 14 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के शोएब, हम्माद आलम, शराफत, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद शाहवेज, सलमान, सदाकत अली, जावेद, इजहार, मोहसीन, नईम, जुनैद और शारिक को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।