गागलहेड़ी। चौराखुर्द गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दाेनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फायरिंग करने का भी आरोप है।
बुधवार देर रात चौराखुर्द गांव में हुई मारपीट में अंकुश कश्यप, नीतीश कश्यप तथा दूसरे पक्ष के गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकुश और नीतीश ने दूसरे पक्ष के रवींद्र और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रवींद्र उनके मोहल्ले में मजदूरों को बुलाने आया था। उन्होंने रवींद्र से घर के बाहर खडे़ होकर आवाज लगाने को कहा, जिस पर रवींद्र भड़क गया और अपने साथियों सहित वहां पहुंचकर हमला कर लिया।
उधर, रवींद्र सिंह ने बताया कि वो मजदूरी के लिए मजदूरों को करने गया था, जिस वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ बदतमीजी की। मारपीट दूसरे पक्ष की तरफ से की गई है। मारपीट करने वालों में शामिल एक युवक पहले जेल भी जा चुका है। नीतीश के पिता राजकुमार ने रवींद्र सहित उसके पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग करने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि अभी एक पक्ष की तहरीर मिली है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।