फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसटीएफ ने एक करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर दबोचे, आरोपियों ने खोले बड़े राज

Fri, 02 Dec 2022 06:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एसटीएफ की टीम ने एक करोड़ की स्मैक समेत दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को दबोचा है। आरोपियों ने पूछताछ में बड़े राज खोले।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ और चिलकाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में स्मैक की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को एक किलो 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक का बाजारी मूल्य करीब एक करोड़ सात लाख रुपये है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार रॉय ने बताया कि एसटीएफ की मेरठ इकाई को सूचना मिली थी कि चिलकाना क्षेत्र में कुछ लोग स्मैक का धंधा कर रहे हैं। एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सूचना मिली थी कि चिलकाना से दुमझेडी जाने वाले कच्चे पक्के रास्ते पर नीले रंग की स्कूटी पर दो नशा तस्कर स्मैक लेकर आने वाले हैं। एसटीएफ की टीम जब नल्हेड़ा तिराहे पर पहुंची तो वहां चिलकाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसटीएफ द्वारा बताए गए स्थान पर एसटीएफ की टीम और चिलकाना पुलिस पहुंची। 

वहीं इस दौरान एक स्कूटी आती दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। दोनों के हाथ में पॉलिथीन में कुछ सामान था। टीम ने घेर कर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को इनके पास से एक किलो 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: ई-रिक्शा चालक ने कीं हदें पार, मासूम बच्चों को देख हर कोई हैरान, स्कूल के जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला

विज्ञापन

पकड़े गए महताब चौधरी निवासी गांव दुमझेडा ने पुलिस को बताया कि उसने यह माल बरेली से बबलू नामक व्यक्ति से फोन कर शाहनवाज निवासी चिलकाना के माध्यम से मंगवाया था। शाहनवाज यह माल उसे देने के लिए आया हुआ था। 

शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि महताब ने यह माल भोजीपुरा पहुंचाने के लिए कहा था। महताब बरेली से यह सामान लाने के लिए दस हजार रुपये देता था। नवंबर में चार बार महताब के कहने से बरेली से स्मैक ला चुका है। 

यह भी पढ़ें: शिकंजा: याकूब कुरैशी ने बदले 20 से ज्यादा ठिकाने, आखिर खुला ऐसा राज, पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

पुलिस ने पकड़े गए महताब चौधरी निवासी ग्राम दुमझेडा और शहनवाज उर्फ पप्पू निवासी चिलकाना को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस को इनके पास से दो मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रिक कांटा भी मिला है। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर दिया है। महताब इससे पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें