फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच के आह्वान पर राज्य कर्मियों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शहर में मोटर साइकिल रैली निकाल प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली कराने सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राज्य कर्मचारियों में रोष है। मंगलवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े राज्य कर्मियों ने शहर में बाइक रैली निकाली। उन्होंने कहा मांग पूरी नहीं होने पर 28 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

बाइक रैली शहर के गांधी पार्क से शुरू हुई। यहां मंच के जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा और महासचिव डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाली तत्काल बहाल करनी चाहिए, क्योंकि कर्मचारियों द्वारा काफी समय से यह मांग की जा रही है। डॉ. सुशील पुंडीर ने कर्मचारियों और शिक्षकों के समाप्त किए भत्तों को भी बहाल कराने की मांग की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इंजीनियर सीपी सिंह ने कहा कर्मचारियों के लिए कैश लेस चिकित्सा योजना लागू होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि समाप्त भत्ते पुन: बहाल किए जाएं। इसके बाद बाइक रैली लेकर सभी कर्मचारी घंटाघर होते हुए देहरादून चौक, अस्पताल चौक, दीवानी कचहरी की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज कुमार चौधरी, अशोक कुमार मलिक, विजेंद्र सिंह, कर्म सिंह, प्रमेश छोकर, नेत्रपाल सिंह, राकेश कुमार, सरदार सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, वीके जैन, नीरू सिंह, सुनील कुमार, दानिश सिद्दीकी, मोहित राणा, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनंग पाल आदि शामिल रहे। लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष साधूराम, श्याम सिंह, महेश, पवन गुप्ता, जगदीश, सुरेश, मायाराम, तेजपाल आदि भी शामिल रहे।
उधर, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने बताया कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच को पूर्ण सहयोग दिया गया है। इसी क्रम में शाम पांच बजे सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने पांच पांच मोमबत्ती भी जलाईं, ताकि प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी कराने के लिए जगाया जा सके।

पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शहर में मोटर साइकिल रैली निकाल प्रदर्शन करते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें