फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट यूनिवर्सिटी की गाड़ी अब दौड़ेगी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार के तौर पर धीरेंद्र ने लिया चार्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार ने पुंवारका स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी का बतौर रजिस्ट्रार चार्ज ग्रहण कर लिया। शासन के निर्देश के बाद अब पुंवारका में स्टेट यूनिवर्सिटी की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ेगी। कुलपति की तैनाती भी जल्द होने की आस अब जग गई है।
राजकीय डिग्री कालेज पुंवारका में चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार के चार्ज लेने के बाद उम्मीदों का दीप शिक्षा के क्षेत्र में जग गया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अस्थाई यूनिवर्सिटी शुरू करने के लिए दस कमरे आवंटित करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत जिला प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी की गाड़ी आगे बढ़ाने को दस कमरों का आवंटन कर दिया गया है। रजिस्ट्रार की तैनाती के बाद जैसे ही कुलपति का चार्ज होगा, स्टेट यूनिवर्सिटी की गाड़ी और तेजी चल पड़ेगी। इस दौरान रजिस्ट्रार का जोरदार स्वागत किया गया। मेरठ से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आरके गुप्ता भी आए थे।
विज्ञापन

मंडल के 300 कॉलेज होंगे शामिल
यूनिवर्सिटी बनने से अब मंडल के करीब तीन सौ से अधिक कॉलेज सीधे तौर पर इस यूनिवर्सिटी से जुड़ जाएंगे। जो सीधे तौर पर सहारनपुर के शिक्षा स्तर के साथ ही मंडल के शिक्षा स्तर में भी बेहद सहयोगी होगा।
विज्ञापन

योगी ने किया था यूनिवर्सिटी का एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सहारनपुर मंडल को स्टेट यूनिवर्सिटी की घोषणा की गई थी। यूपी के सीएम के एलान के करीब दस महीने बाद अब इस पर अमल हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें