फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए आवारा गोवंश, प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए आवारा गोवंश, प्रशासन में हड़कंप
विज्ञापन

बड़गांव। शिमलाना में परेशान ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गांव के एक स्कूल में बंद कर दिया। पशुओं को आता देख बच्चे भी स्कूल छोड़कर अपने घर चले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने गोवंशों की जांच कर गोशाला भिजवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
गांव शिमलाना के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एकत्र होकर आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गांव के महाराणा प्रताप माउंटेसरी स्कूल परिसर में बंद कर दिया। पशुओं के स्कूल में जमा होने पर बच्चे स्कूल छोड़कर अपने घरों को चले गए। स्कूल में पशुओं के बंद करने की सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाकर पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पशु फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं साथ ही इनमें से कुछ पशु ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। बाद में एसडीएम रामपुर एसएन शर्मा, तहसीलदार भोपाल सैनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भगवती शरण, अपर निदेशक पशुपालन यशपाल सिंह, बीडीओ नानौता सीपी सिंह, डा प्रियंका शर्मा, प्रमोद सैनी ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पशुओं की पहचान करके गोशाला भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बंद किए गोवंशों को देख भड़के एसडीएम
बड़गांव। एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा गोवंश बंद किए देखकर भड़क गए। उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए कि इनमें कितने पशु आवारा हैं और कितने ग्रामीणों के। इसके बाद ग्रामीण खुद ही अपने पशुओं को स्कूल परिसर से ले जाने लगे। एसडीएम ने बताया कि मुश्किल से 15-20 आवारा पशु रहे होंगे, जिनकी जांच की जा रही है। जांच में अगर किसी किसान का पालतू पशु निकला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक अधिकारी गांव में ही कैंप किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें