सहारनपुर। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 482 जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। हिंदू जोड़ों के पंडित ने फेरे कराए जबकि मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया। इस दौरान आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। सामूहिक विवाह उसी योजना का हिस्सा है जिसमें निर्धन परिवारों की बेटियों को पूरे सम्मान के साथ विवाह उपरांत ससुराल में विदा किया जाता है।
सरसावा में 39 हिंदू तथा 25 मुस्लिम जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। इस दौरान आयुष राज्यमंत्री डा धर्म सिंह सैनी ने नवविवाहित वर वधू को शुभाशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बीडीओ राजबीर सैनी, अतुल वालिया, अशोक बुढेड़ा, राकेश चौधरी, नेहा राणा रहे। नगर पालिका परिषद द्वारा बरात घर में पांच हिंदू तथा एक मुस्लिम बेटी का धार्मिक रीति रिवाज से विवाह किया गया। पालिकाध्यक्ष सहित समस्त सभासद, अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा, रूमा चौहान, बिजेंद्र कुमार आदि रहे।
मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय पर 75 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने उपहार देकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, बीडीओ कौशल कुमार, जेई अर्जुन सिंह रहे। रामपुर मनिहारान के खंड विकास कार्यालय परिसर में 60 जोड़े का सामूहिक विवाह उनके धर्मों के रीति रिवाज से संपन्न कराया गया। विधायक देवेंद्र निम, ब्लाक प्रमुख गीता रानी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल ने नवविवाहित जोड़ों को दहेज का समान भेंट किया। नगर पंचायत परिसर में उप्र पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी के सानिध्य में 11 जोड़ो को दांपत्य जीवन में बांधा।
अंबेहटा में छह मुस्लिम व एक हिंदू जोड़े को दांपत्य जीवन में बांधा गया। दयानंद प्राइवेट आईटीआई के प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में मौलवी नवाब ने निकाह पढ़ाया। जबकि हिंदू जोड़े ने एक दूसरे को माला पहनाई। नगर पंचायत के ईओ एजाज अहमद ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को सरकार की ओर से बर्तन, पाजेब,जोड़ा, लहंगा, मोबाइल व 35 हजार रुपए का चैक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उपहार व प्रमाण पत्र चेयरमैन पति चौधरी इनाम शाकिर ने प्रदान किए।
नानौता में 60 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए जबकि 10 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। ब्लाक प्रमुख चांदनी राणा, ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा, बीडीओ सीपी सिंह, बीडीसी छत्रपाल सिंह, प्रधान अंजू देवी, प्रमोद राणा, ग्राम प्रधान शालू त्यागी, संजय राणा, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र त्यागी, जिपं सदस्य अरविंद राणा रहे।
साढ़ौली कदीम में 44 मुस्लिम जोड़ो का मौलवी दिलशाद रावत व कारी असलम ने निकाह कराया। जबकि 47 हिंदू जोड़ों को पंडित जयभगवान शर्मा व नरेश कुमार त्रिपाठी ने हिंदू रीति- रिवाज से फेरे दिलाए। ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास सिंह, बीडीओ रणबीर सिंह, एडीओ ललित कुमार, विजय कुमार, राजीव सैनी रहे।
नगर पंचायत बेहट द्वारा जनता इंटर कालेज में 26 जोड़ों की शादी कराई। इसमें सांसद फजलुर्रहमान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दांपत्य जीवन कि शुभकामनाएं दी। सभासद आरिफ मंसूर, हेमंत जैन, सुरेश कुमार, नोशाद अली, रविकांत सिंघल, मुस्तकीम अय्यूबी, अजीम खान, अल्लादिया, राव मुराद अली रहे।
नागल विकासखंड प्रांगण में 38 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए। तीन जोड़ों के कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण उनकी शादी नहीं हो सकी। ब्लाक प्रमुख संजना चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट करते हुए उन्हें मंगल कामना दी। बीडीओ सतीश सैनी, अतुल वालिया, उपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ,संजय वालिया, प्रवीण शर्मा, तेजपाल रहे।
गंगोह खंड विकास कार्यालय पर 40 जोड़ों को विवाह सूत्र में बांधा गया। बीडीओ विवेक सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीओ विवेक सिंह, मुंशाद चौधरी, सुजीत वर्मा, कीरत सिंह, प्रमोद कुमार, सुर्यकांत आदि रहे।
बेहट में नवविवाहित जोड़े को चैक को प्रदान करते सांसद व चेयरमैन- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा में नव विवाहित जोड़े को उपहार भेंट करते आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा में निकाह कराते मौलवी- फोटो : SAHARANPUR
साढौली कदीम में फेरों के लिए तैयार बैठे जोड़े- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में नवविवाहित जोड़ो को दहेज के समान देते मुख्य अतिथि- फोटो : SAHARANPUR