जेवी जैन कॉलेज के मैदान में बुधवार को शिक्षक संघ की ओर से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसे स्टार वरियर्स ने इगल इलेविन को दो विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इगल इलेविन की ओर से नौ विकेट पर 20 ओवर में 170 रन बनाए गए। इसमें राजीव वत्स ने 38, मनु गुप्ता ने 36, राजवीर 26 और पंकज गुप्ता ने 20 रन का योगदान दिया। स्टार वरियर्स की ओर से विवेक राठी ने दो, संदीप गुप्ता ने एक, संजीव तोमर ने एक और राकेश ने एक विकेट लिया।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार वरियर्स ने 18.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। इस टीम की ओर से विवेक राठौर ने 29, हरवीर ने 34 नाबाद और अमित ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 16 गेंद पर सात छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। इगल इलेविन की ओर से राजवीर ने चार विकेट लिए। पंकज और मनु ने दो-दो विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच अमित कुमार, बेस्ट बैट्समैन डा. हरवीर सिंह और बेस्ट बॉलर राजवीर रहे। कॉलेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार और शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। अंपायर अनुज चौधरी और तुलसी रहे।
स्कोरर की भूमिका सचिन राठौर और शुभम ने निभाई।
कमेंट्री मोहित शर्मा ने की। मैच के दौरान राकेश चंद्रा, संजय मौर्य, लोकेश कुमार, सतेंद्र, संजीव सैनी, हरिओम गुप्ता, गुरदास, विवेक अग्रवाल, डा. वकुल बंसल, राजकुमार, नरेंद्र सारस्वत, आरके गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।