फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने पांच थानाध्यक्षों को भेजा लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया तो कई के स्थान परिवर्तन कर दिए हैं। पांच थानाध्यक्षों को लाइन भेजकर उनकी जगह नई तैनाती कर दी गई। जनपद में 19 उपनिरीक्षकों एवं निरीक्षकों का तबादला किया है।
विज्ञापन

तबादला आदेश के अनुसार मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह, नागल थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और सरसावा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन भेजा है। वहीं, बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज कुमार शर्मा और बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह को हटाकर अपराध शाखा (विवेचना सेल) मेें भेजा है।
वहीं, अपराध शाखा से मोनिका चौहान को महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक मुकेश कुमार को थाना प्रभारी बड़गांव, निरीक्षक राजेश कुमार भारती को थाना प्रभारी चिलकाना, पीआरओ देव सिंह रावत को प्रभारी निरीक्षक नागल बनाया है। इसके अलावा नकुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह को बेहट कोतवाली, जनकपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम को मंडी कोतवाली, रामपुर मनिहारान प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को जनकपुरी, चिलकाना प्रभारी बबलू सिंह को नकुड़ कोतवाली, पुलिस लाइन से जसवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक रामपुर मनिहारान, देवबंद कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष सरसावा, गागलहेड़ी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र नागर को थानाध्यक्ष फतेहपुर बनाया है। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें