फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने देखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुलंदशहर में बैंक में पड़ी डकैती के बाद जनपद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सोमवार को जिले भर में पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसएसपी आकाश तोमर ने शहर के कई बैंकों को चेक किया। इसके साथ ही खामियां मिलने पर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद के 21 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। महानगर में एसएसपी आकाश तोमर ने कोर्ट रोड स्थित एसबीआई, पीएनबी और निजी बैंकों की शाखाओं पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन आदि चेक किए। इसके साथ ही एसएसपी ने बैंक अधिकारियों और क्षेत्र की पुलिस को सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रूटीन में बैकों की चेकिंग की गई है, जहां खामियां मिली हैं, उनको ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें