राधा विहार स्थित वैष्णवी मां काली मंदिर में प्रज्जवलित ज्योत
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तीसरे नवरात्र पर मां दुर्गा के स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। सुबह और शाम के समय मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। शाम को आरती के बाद उपवास खोला।
तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि मां चंद्रघंटा की आराधना से कष्ट दूर होते हैं। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने दुर्गा सहत्रनाम विधिवत पाठ कर मां चंद्रघंटा की मूर्ति का अभिषेक कराया। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, कनिष्ठ गुप्ता, माया, बबीता, सविता, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अजय कश्यप, गीता मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने पूूजा अर्चना कराई। इस दौरान आचार्य शुभम कौशिक, पंडित खेमराज मिश्रा, अजय सूरी, राजकुमार, सतीश गुप्ता, नीरज गुप्ता मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में भी विधि-विधान से माता रानी की पूजा अर्चना की गई। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई। इसी तरह दुर्गा मंदिर, सिद्घपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री साईंधाम सहित अनेक मंदिरों में सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की भीड़ रही।