फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी को कोतवाली के निरीक्षण के दौरान मिली खामियां

विज्ञापन
बेहट कोतवाली में रविवार की रात कम्प्यूटर रूम का निरीक्षण करते एसएसपी एस चिनप्पा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एसएसपी को कोतवाली निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। रविवार की रात में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा को कोतवाली के औचक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में खामियां मिली। छह माह से अधिक समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं को लेकर भी उनका लहजा सख्त रहा। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को लंबित पड़ी विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा वह पुन: इसकी समीक्षा भी करेंगे।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा रविवार की रात में करीब पौने आठ बजे कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले पुलिसकर्मियों के आवास देखे। इसके बाद कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से सवाल किया, कंप्यूटर सही चल रहा है। उन्होंने वायरलेस सेट, बंदी गृह और मैस (खाना बनाने का कक्ष) का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर और अधिक ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एसएसपी प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में चले गए और सभी अभिलेख मंगाकर उनका बारीकी से निरीक्षण किया। करीब 30 मिनट वह प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में रहे। इस दौरान उनका लहजा सख्त दिखाई दिया। एसएसपी ने निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर बताया सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अभिलेखों की जांच की, इनमें कुछ खामियां मिलीं , जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए और जो विवेचनाएं छह माह से अधिक समय से लंबित पड़ी है, उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा पुन: उनके द्वारा इसकी समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ सही व्यवहार करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें