फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका

विज्ञापन
पेपर मिल रोड़ चीन की शव यात्रा निकाल विरोध जताते गुर्जर आर्मी के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति के पुतले की शवयात्रा निकाली, दाह संस्कार किया
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सैनिकों के शहादत को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुर्जर आर्मी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले की शव यात्रा निकालकर चौराहे पर उसका दाह संस्कार किया।
इस दौरान गुर्जर आर्मी के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि दुनिया में चीन हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। क्योंकि वह धोखेबाज और विश्वासघाती है। हमारी सेना के जांबाज जवानों पर धोखे से हमला कर उन्हें शहीद किया गया। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि जवानों की शहादत का बदला लिया जाए। पूरे देश की जनता सरकार और सेना के साथ खड़ी है। अब वक्त आ गया है कि चीन को भारत की ताकत दिखाई जाए। इसके साथ ही चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजपाल सिंह, सहसपाल, चौधरी संदीप गुर्जर, चौधरी विक्रम सिंह, चौधरी ओमी पंवार, अंकुर चौधरी, चौधरी कर्ण चौहान, बिजेश कुमार, सुशील चौधरी, संदीप कुमार, गौरव गुर्जर, चौधरी विपिन, योगेश कपासी, आरके मित्तल, सत्येंद्र सैन, शिव मंगल सिंह, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।

पेपर मिल रोड़ चीन की शव यात्रा निकाल कर जलाते गुर्जर आर्मी के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें