फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एक्शन मूड में एसएसपी, तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, सीओ बेहट को सौंपी जांच

Tue, 13 Feb 2024 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एसएसपी एक्शन मूड में है। एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने सीओ बेहट को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बेहट कोतवाली में तैनात चालक धर्मेंद्र राठी, सिपाही अंकित कुमार व गौरव को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा को सौंपी है। वायरल वीडियो में पुलिस की गाड़ी के साथ इन्हीं तीनों सिपाहियों के होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यमुना तटवर्ती किसी गांव में अंधेरे में पुलिस का वाहन दिखाई दे रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दो लोगों का नाम लेकर उसे गोली मारने की बात कह रहा है। जिन लोगों के नाम वह व्यक्ति ले रहा है, वे लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों के नाम हैं। मामला खनिज के अवैध परिवहन से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने बेहट कोतवाली में तैनात सरकारी गाड़ी के चालक समेत तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है और जांच उन्हें सौंपी है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें