फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सिर्फ छह दिन: दुल्हन कर गई ऐसा कांड, पति पकड़ रहा माथा, घटना से पुलिस अधिकारी भी हैरान

Mon, 12 Feb 2024 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : शादी के सिर्फ छह दिन बाद दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि दूल्हा भी माथा पकड़ता रह गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
Bride Crime, woman crime, दुल्हन क्राइम, भागी दुल्हन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव में पति को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन घर से जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। छह दिन पहले ही शादी हुई थी। पीड़ित पति ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली का है। यहां के निवासी एक युवक की छह दिन पहले ही अपनी बिरादरी की युवती से शादी हुई थी।

रविवार की रात दुल्हन ने पति को दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पति को होश आने पर इसकी जानकारी हुई। उसने देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली थी। पीड़ित पति ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 1.50 लाख की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है।

यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला
विज्ञापन

थाना जनकपुरी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन के परिजनों से भी संपर्क किया गया। पता चला है कि वह अपने मायके भी नहीं गई है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर दुल्हन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार: IRS अधिकारी बताकर सीओ से की शादी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट, 15 लाख रुपये ठगने का भी आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें