-डीआईजी के हाथों सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिले
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में सत्र 2019-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल के हाथों सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। डीआईजी ने खिलाड़ियों को सदैव सकारात्मक रहते हुए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सीख दी।
डीआईजी ने खिलाड़ी वर्तिका त्यागी, अंजली चौधरी, अचिका, सोनिया, रहमान, आकांक्षा लांबा, सूरजप्रताप सिंह, साक्षी पंवार, हिमानी चौधरी, विक्रांत काम्बोज, रोनिता चौधरी, हर्षिता वर्मा, पारुल, शाजिया, अंजली शर्मा, प्रीति चौहान, सुमित कुमार को सम्मानित किया। रेफरी में शरद पंवार, मनीष कुमार, अंशुल कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, सुधीर जोशी, डॉ. संदीप गुप्ता, देवेंद्र मित्तल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. हरिओम गुप्ता, ज्योति सिंह, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सहारनपुर। 36वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता छह से दस फरवरी तक गुवाहाटी में होगी। प्रतियोगिता के लिए जनपद से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ऊंची कूद के लिए सीमा, दस किलोमीटर पैदल चाल के लिए फरमान अली और 400 मीटर दौड़ के लिए लविश शर्मा का चयन हुआ है। नगर विधायक संजय गर्ग, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सुषमा बजाज, संदीप पुंडीर, मुस्तकीम अंसारी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
साइकिलिंग टीम का चयन
सहारनपुर। मार्च माह में मुम्बई में होने वाली राष्ट्रीय रोड रेस के लिए जिला स्तर पर साइकिलिंग टीम का चयन कर लिया गया है। साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव बाबूराम सैनी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 14 फरवरी को कानपुर में होने वाले प्रदेशीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। चयनित टीम में सचिन कुमार, अभिषेक, अभिमन्यु पांडेय, सौरभ सैनी, वसीम, प्रियंका, कनिका, लक्ष्मी राणा, पायल, डोली, इकरा फातिमा आदि शामिल हैं। चयनकर्ताओं में अलंकार किशोर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामशरण, अकरम, अनिल सैनी, काशीनरेश यादव शामिल रहे।