फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ने तीनों युवकों को मौत की नींद सुुला दिया। युवकों के सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है। इन्होंने अगर हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

इन दिनों यातायात माह चल रहा है। पुलिस की ओर से यातायात नियमों का पालन करने का पाठ लोगों को पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। रविवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुए सड़क हादसे में यमुनानगर निवासी गौरव, जुल्फान और इसरार की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों की बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई। तीनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। इसी तरह आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार और हेलमेट न लगाने की वजह से लोगों की जान जा रही है।
बीते दिनों हुई प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
-- अंबाला रोड पर डंपर के टक्कर मारने पर बाइक सवार अमन कॉलोनी निवासी शादाब की मौत
-- गंगोह रोड पर सड़क हादसे में सुप्रीत नामक युवक की मौत
-- गागलहेड़ी बाईपास पर नागल थाना क्षेत्र के गांव भिक्खनपुर निवासी तीन युवकों की मौत।
-- दीपावली की शाम तीतरो मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की जान गई थी।
-- बाईपास पर कार अनियंत्रित होने पर पंजाब निवासी दो लोगों की मौत हुई थी।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। यातायात माह में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों को भी चाहिए कि वह यातायात नियमों का पालन करें। -आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें