फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विशेष ट्रेनें शुरू, फिर भी नियमित पर कम नहीं हुआ दबाव

Sat, 25 Apr 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मियों के सीजन में रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। कई नियमित ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति होने से टिकट बुकिंग तक बंद हो गई।

रेलवे स्टेशन से करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। गर्मी चरम पर है। रेलवे ने भी समर विशेष ट्रेनें शुरू कर दी हैं। इनमें फिरोजपुर कैंट-दानापुर, फिरोजपुर-दरभंगा, अमृतसर-हावड़ा और अमृतसर-मनसी और चंडीगढ़-शाहजहांपुर आदि शामिल हैं। गर्मियों के सीजन में एसी श्रेणी के टिकटों की मांग अधिक बढ़ गई है। ज्यादातर नियमित ट्रेनों में एसी श्रेणी में नो रूम होने के बाद भी टिकट बुकिंग बंद हो गई है। नियमित के मुकाबले विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम है। हालांकि, रेलवे का उद्देश्य यह है कि विशेष ट्रेनें चलने से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिल जाती है।
विज्ञापन










इन ट्रेनों के एसी श्रेणियों में नो रूम



जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश-कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन




आज से शुरू होगी समर विशेष ट्रेन

रेलवे शनिवार यानी आज से समर विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 04516 चंडीगढ़-हावड़ा समर विशेष ट्रेन 25 अप्रैल को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे रवाना होगी, जो अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में उसी रात 2:35 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ समर विशेष ट्रेन हावड़ा से सुबह 8:50 बजे चलेगी और सहारनपुर में अगले दिन अपराह्न 3:35 बजे आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें