सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जनपद में बेटियों का जलवा रहा है। दसवीं में यमुना खादर इंटर कॉलेज कंबोह माजरा की आयुषी ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
वहीं 12वीं में एसडीके राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटापीर की बुशरा ने जिला टॉप किया। खास बात यह है कि दोनों कक्षाओं के टॉप-टेन विद्यार्थियों में भी ज्यादातर बेटियां ही हैं।
दसवीं के टॉप-टेन में शामिल 12 विद्यार्थियों में पांचवें और सातवें नंबर पर दो-दो छात्र संयुक्त रूप से टॉपर रहे, जबकि बाकी नंबरों पर एक-एक छात्र रहा। 12वीं के टॉप-टेन में शामिल 25 विद्यार्थियों में पहले पांचवें और छठवें नंबर पर दो-दो छात्र रहे। आठवें नंबर पर चार, नौवें नंबर पर सात और दसवें नंबर पर पांच छात्र टॉपर में शामिल रहे।