सहारनपुर। महानगर से लेकर देहात क्षेत्र में गुड फ्राइडे पर धार्मिक स्थलों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। सभी ने ईसा मसीह के बलिदान को याद किया।
सेंट थॉमस चर्च में विशेष प्रार्थना सभा फादर संजय एबल सिंह ने कराई। उन्होंने बाइबिल में क्रूस पर यीशु द्वारा कहे गए सात वचनों पर मनन करने पर बल दिया। बताया कि प्रभु ने संपूर्ण मानव जाति को मोक्ष प्रदान करने के लिए अपने जीवन को त्याग दिया। फादर डेनियर मसीह ने प्रभु के क्षमा संदेश को स्वीकार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज संसार की सबसे बड़ी जरूरत क्षमा है। वैरभाव सभी में सामान्य है, लेकिन क्षमा और प्रेम वह भाव है, जो सामान्य व्यक्ति के लिए बहुत कठिन है। क्रूस पर कही प्रभु की सात वाणियां यीशु के स्वभाव, जिम्मेदारी के भाव, आज्ञाकरिता, क्षमा, प्रेम, बलीदानी स्वभाव और समर्पण को दर्शाती है। इस अवसर पर अभित सेन, अरूण, डेनिस, प्रिंस, अमित कुमार, जिनी, रोशना, अनीता आदि मौजूद रहे। सेक्रेड हार्ट चर्च में फादर जॉन चिमन और पादरी सोलोमन सिंह ने प्रार्थना कराई। उन्होंने बताया कि आज के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। फादर ने बताया ईसा मसीह जानते थे कि मैं संसार में किस काम के लिए आया हूं। उन्होंने बड़े-बड़े चमत्कार किए। इस अवसर पर फादर संत टियागो, सिस्टर शीला सोलंकी, सिस्टर जीवन लता, सिस्टर उषा, अर्चना जॉय आदि मौजूद रहे। सीएनआई चर्च में अनीस जैकेब ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर दीक्षांत, यशिका वर्मा, कल्पना जेकेब, निशांत मैथ्यूज आदि मौजूद रहे।
चर्च कंपाउंड स्थित सेंट थोमस चर्च में ईस्टर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते ईसाई समुदाय के लो