सपा व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित
सहारनपुर। सपा व्यापार सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
रविवार को चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुकेश मानकटाला, विभोर जिंदल, अनिल वर्मा, राजेश कांबोज, मनोज अग्रवाल, राजकुमार मक्कड़ को जिला उपाध्यक्ष, नत्थूराम यादव को जिला प्रभारी और गुलशेर अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अरविंद अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष, रवि कुमार, रविंद्र तोमर, गौरव मदान, प्रवीण जग्गा, जमील अंसारी, प्रवीण जाट, देवेंद्र कुमार, अनिल धीमान, सुशील गुप्ता, नीरज शर्मा, खुशनसीब, हरीश वर्मा, और अब्दुल हमीद को सचिव नामित किया गया। बिहारीगढ़ का नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, बेहट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज कांबोज और बेहट का नगर अध्यक्ष भोलाराम सैनी को बनाया गया। नगर विधायक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले नोटबंदी कर व्यापारी समाज की कमर तोड़ दी थी। अब जीएसटी की विसंगतियों ने कारोबार करना मुश्किल कर दिया है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा एवं जिला महामंत्री अनुज गुप्ता ने कहा कि सपा हमेशा ही व्यापारियों की हितैषी रही है। सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, शेखर राणा, काशिफ अल्वी, मौहम्मद उमर, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।