गंगोह। गांव सलारपुरा में अनेक किसानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक कीरत सिंह ने मा. अनूप सिंह व नरेश चौधरी के घरों पर भाजपा के झंडे लगाये। विधायक कीरत सिंह ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास को अपनाकर प्रदेश में चारों ओर विकास की गंगा बहा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अराजकता व भय के माहौल को खत्म कर प्रदेश का विकास होे रहा है। कृषि बिलों की उपयोगिता के बारे में भी बताया। जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। नरेश कुमार, नाथीराम, मनीष कुमार, मा. अनूप कुमार, जगबीर सिंह, लोकेश कुमार, रविंद्र कुमार आनंद, सोनू मेघन मजरा, अंकित बिसनोट, संतरपाल ने अपने साथियों सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोाणा की। भाजपा नेता राज सिंह माजरा, रोहित, संजय कम्हेड़ा आदि रहे।