फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद सीट को लेकर गंठबंधन में रस्साकशी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वीआईपी श्रेणी में शामिल देवबंद विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने को लेकर सपा-रालोद गठबंधन में अभी एक राय नहीं बन सकी। इस सीट को लेने के लिए सपा और रालोद दोनों की दल के नेता अड़े हुए है। जिस कारण इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पा रही है। हालांकि रालोद नेताओं का कहना है कि जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। उधर, सपा ने अभी तक जिले की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे प्रत्याशी भी नामांकन पत्र जमा नहीं कर पा रहे है। हालांकि सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर उन्हें चुनाव चिह्न भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर अभी तक भाजपा और बसपा ने ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने केवल शहर सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। कांग्रेस को भी बाकी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने है। आम आदमी पार्टी ने देहात और नकुड़ सीट से अपने प्रत्याशी घोषित किए है। सपा-रालोद गठबंधन ने अभी केवल रामपुर मनिहारान आरक्षित सीट से ही विवेककांत को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट रालोद के हिस्से में गई है। हालांकि पांच सीटों बेहट, सहारनपुर शहर, सहारनपुर देहात, नकुड़ और गंगोह से सपा अपने प्रत्याशी तय कर उन्हें चुनाव चिन्ह दे चुकी है, मगर अभी तक पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जिस कारण प्रत्याशी अभी तक नामांकन पत्र जमा नहीं कर पाए है। देवबंद सीट को लेकर सपा-रालोद अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस सीट पर दोनों की पार्टी अपनी दावेदारी जता रही है। जिस कारण यहां पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर का कहना है कि सात में से पांच सीट सपा को मिली है, हमारी दावेदारी दो सीट पर है। रामपुर मनिहारान के बाद देवबंद सीट पर भी रालोद की शुरु से ही दावेदारी रही है। उनका कहना है कि दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस सीट को लेकर मंथन कर रहे है, जल्द यहां पर प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें