फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की खुदकुशी तो सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
गोविन्द नगर का मृतक दीपक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र के गोविंदनगर में बुधवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत के सदमे में बृहस्पतिवार को पिता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है।
विज्ञापन

गोविंदनगर कालोनी निवासी 38 वर्षीय दीपक कुमार का शव देर रात घर के कमरे में ही फंदे से लटका मिला। सदर बाजार थाना पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचा। इसी दौरान उसके पिता 62 वर्षीय ओम प्रकाश बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सके और कुछ देर बाद ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार में बाप बेटे की मौत से सभी सन्न रह गए। दीपक की पत्नी रोशनी, बेटे और बेटी सहित अन्य परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर बुरा हाल था। मामले में थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि अब तक छानबीन में पारिवारिक कलह सामने आई है। दीपक फेरी लगाकर चाट बिक्री करता था। कुछ लोगों ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों के बीच दीपक शराब भी पीने लगा था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें