फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बनेंगे मंडलायुक्त और मंडलीय अधिकारियों के आवास

विज्ञापन
कमिश्नरी अधिकारी आवास के लिये लिये कांकरकुई में जगह का निरीक्षण करते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त और मंडलीय अधिकारियों के आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम कांकरकुई की सात एकड़ भूमि को आरक्षित किया गया है। यह भूमि अभी तक ग्राम सभा के नाम थी। इसे शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त और मंडल स्तरीय अधिकारियों के आवासों के लिए आरक्षित कर दिया है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ इसका निरीक्षण किया और ले आउट बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन ने धनराशि आते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल बनने के 23 वर्ष बाद सहारनपुर में मंडलायुक्त एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों के आवास बनने का रास्ता साफ हो गया है। सहारनपुर को वर्ष 1997 में मंडल घोषित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक मंडलायुक्त और अन्य मंडल स्तरीय अधिकारियों के लिए आवास नहीं बन पाए हैं। मंडलायुक्त संजय कुमार ने चार्ज लेने के बाद आवासों के लिए जमीन तलाशने का कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह को इस कार्य का दायित्व सौंपा। एसडीएम सदर ने आवास के लिए दिल्ली रोड एवं देहरादून रोड पर कई सरकारी और ग़ैर सरकारी जमीनें देखी। लेकिन किसी न किसी कानूनी अड़चन के कारण न भूमि मिल सकी। इस बीच किसानों से भी सीधे भूमि खरीदने के प्रयास किए गए लेकिन किसानों द्वारा अधिक मूल्य मांगे जाने के कारण निजी जमीन भी नहीं खरीदी जा सकीं। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड़ स्थित ग्राम कांकरकुई की सात एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह भूमि अभी तक ग्राम सभा के नाम थी, जिसे शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त एवं मंडलीय अधिकारियों के आवासों के लिए आरक्षित कर दिया है। यह भूमि सहारनपुर बाईपास से लगी हुई है और दिल्ली रोड के दोनों तरफ स्थित है। एक भाग में मंडलायुक्त और दूसरे हिस्से में अन्य अधिकारियों के आवास बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त संजय कुमार ने अपर आयुक्त डीपी सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें