फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बेटा विदेश में, पति अस्पताल में, घर में रखा रहा महिला शव, नहीं हो सका अंतिम संस्कार

Tue, 27 Apr 2021 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कोरोना काल में पैदा हुई विडंबना ने झकझोर दिया है। सहारनपुर में एक महिला की मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में पैदा हुई विडंबना ने झकझोर दिया है। सहारनपुर के गिल कॉलोनी में एक महिला की सोमवार दोपहर करीब एक बजे मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटा बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दूसरा बेटा यूएसए में रहता है। इस कारण शाम तक भी महिला के शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया जा सका। अब यूएसए से उनका बेटा देर रात तक सहारनपुर आया। इसके बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


महिला ममता अग्रवाल के पति सुनील कुमार अग्रवाल किराना की दुकान करते है। इनका बेटा ऋषभ अग्रवाल इंजीनियर है और इन दिनों अपनी पत्नी भावना के साथ यहीं आए हुए हैं। दूसरा बेटा मयंक अग्रवाल भी इंजीनियर है और यूएसए में नौकरी कर रहा है। सुनील अग्रवाल और ऋषभ अग्रवाल दिल्ली रोड स्थित वी ब्रोस अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि घर पर पुत्रवधू भावना है। ममता अग्रवाल की दोपहर करीब एक बजे मौत हो गई। आसपास के लोगों में भय बन गया कि ममता अग्रवाल की मौत कोरोना की वजह से हुई है, जिस कारण लोगों ने उनके घर में जाना तक गवारा नहीं समझा। पास में ही रहने वाले व्यक्ति ने क्षेत्रीय पार्षद सिद्धार्थ सैनी से इस बारे में वार्ता कर शव को भिजवाकर अंतिम संस्कार कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें: बेरहम कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे मरीज, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने सीएमओ से बात की तो उन्होंने कह दिया कि घर से शव ले जाकर अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की नहीं है। इसके बाद पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की। फिर उन्होंने सुनील अग्रवाल के भतीजे शिवम अग्रवाल से बात की तो उन्होंने यूएसए में रहने वाले मयंक अग्रवाल को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर के गुप्ता बन्धुओं पर साउथ अफ्रीका के बाद ब्रिटेन में भी लगा बैन, ये है पूरा मामला

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें