फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वाले कुछ लोगों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में धारा 144 लागू होने के बाूद भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में घंटाघर पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस मामले में 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर शनाख्त करने में जुुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में घंटाघर पर जाम लगाने वाले 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाई और पुलिसकर्मी ने भी लोगों को कैमरे में कैद किया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जाम लगाने वाले कुछ लोगों की शनाख्त की है। पुलिस पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके बख्शा नहीं जाएगा। महानगर में पुलिस अलर्ट है। सिटी सर्किल के सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें