फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 48 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के तीन लाख 28 हजार पंजीकृत किसानों में से करीब 48 हजार किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं। इनमें से 31 हजार 38 किसानों के आधार कार्ड में नाम गलत फीड होने, नौ हजार 672 किसानों के बैंक खाते गलत फीड होने और आठ हजार 287 किसानों के नए पंजीयन के बाद सत्यापन की प्रक्रिया में होने के कारण लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाने हैं। इस धनराशि को किसानों के खाते में हर चौथे महीने यानी दो- दो हजार रुपये की तीन किश्तों में दिया जाना है। जनपद में किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन लाख 28 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है। इनमें से दो लाख 80 हजार किसानों के खाते में योजना की पहली किश्त आ चुकी है। दो लाख 30 हजार किसानों के खाते में दूसरी और दो लाख 14 हजार किसानों के खाते में तीसरी किश्त की धनराशि पहुंच चुकी है। जबकि एक लाख 15 हजार किसान ऐसे हैं जिनके खाते में चौथी किश्त भी आ गई हैं।
कृषि उप निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि जनपद में करीब 48 हजार किसान सम्मान निधि से अभी भी वंचित हैं। इनमें से 31 हजार 38 किसानों के आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण संशोधन प्रक्रिया में हैं। जबकि नौ हजार 672 किसानों के बैंक खाते गलत होने और आठ हजार 287 किसानों के नए पंजीकरण होने के चलते अभी सत्यापन प्रक्रिया में हैं। जल्द ही इन सभी को किसान सम्मान निधि योजना की किश्त मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें