फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटों से रोशन होंगी 30 ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की 30 ग्राम पंचायतें सोलर लाइटों से जगमगाएंगी। इन ग्राम पंचायतों में वह जगह चिह्नित की गई, जो पूर्व में छूट की गई थी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) ने सर्वे पूरा कर लिया है। एक माह के अंदर 75 जगहों पर लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व में ग्राम पंचायत निधि से सोलर लाइटें लगाई थी। इसके अलावा सांसद और विधायक निधि से करीब चार हजार लाइटें जनपद की 884 ग्राम पंचायतों लगी हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई ऐसी जगह छूट गई थी, जहां पर लाइटों की बेहद आवश्यकता है। लाइट न लगी होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर भी लाइटें लगवाने की मांग की।
इसके बाद शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत पहले चरण में यूपी नेडा विभाग ने सर्वे कराया, जिसके 30 ग्राम पंचायतों में 75 जगह चिह्नित की गई। इन जगहों पर एक माह के अंदर सोलर लाइटें लगाकर दूसरे चरण में 100 ग्राम पंचायतों में सर्वे किया जाएगा। इसी तरह छह माह सभी ग्राम पंचायतों में सर्वे पूरा कराकर लाइटें लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इन विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में लगेंगी लाइटें
पहले चरण में विकास खंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 44, गंगोह क्षेत्र में 31 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद बाकी नौ विकास खंड क्षेत्रों में सर्वे होगा।
जनपद की 30 ग्राम पंचायतों में 75 जगह चिह्नित की गई, जहां पर इसी माह सोलर लाइटें लगा दी जाएंगी। इसको लेकर सर्वे पूरा हो चुका है। इसके बाद अन्य ग्राम पंचायतों के लिए सर्वे शुरू होगा। -आरबी वर्मा, परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें