शुक्रवार को कुल 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को कुल 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एसओ जीआरपी और सदर कोतवाली प्रभारी भी शामिल हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 6734 हो गई है।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो, मोहल्ला कायस्थान के छह, घाटेड़ा के दो, चंद्रनगर के तीन, शुगर मिल सहारनपुर के दो, भायला रोड देवबंद के दो, गंगोह के पांच लोग शामिल हैं। इनके अलावा चंद्रनगर, मिशन कंपाउंड, कायस्थवाड़ा देवबंद, नवीन नगर, साजीलाल देवबंद, गोकलपुर, सिरसला, नानकपुरम, दिल्ली रोड, चकवाली, पेपर मिल रोड, पाल्ली, हिम्मतनगर, दयाल कॉलोनी, नुमाइश कैंप, जैन कॉलेज रोड, चौरा खुर्द, खुडाना, जनकनगर, पैरामाउंट, फिराहेड़ी, हलवाना, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर, सरदार नगर, जिला जेल, कुरडीखेड़ा, पंत विहार, पंडौली खेड़ा, शंकरनगर, माधोनगर चौक, दयालपुर, शाकंभरी धाम, लेबर कॉलोनी, सलेमपुर बेहट, कलसिया, गांगनोली, उमाही, गिल कॉलोनी, चोरादेव, आफिसर कॉलोनी आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उधर, शुक्रवार को 86 लोग ठीक भी हुए।