फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की तैयारियों को लगे पंख

Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में चयनित होने के बाद अब सहारनपुर पहले 20 शहरों में स्थान बनाने के लिए पूरी योजना में जुट गया है। कंसलटेंट नियुक्ति के बाद अब नगर निगम जन सुविधाओं को बेहतर कर सर्वे में खुद को विकास की अपार संभावनाओं वाला साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन


इसी संबंध में नगरायुक्त डा. नीरज शुक्ला ने जन सुविधाओं को तत्काल ही दुरुस्त कर प्रस्तावित कामों को पूरा करने के लिए दो महीने की समयसीमा तय कर दी है। नगरायुक्त ने शुक्रवार को निगम अफसरों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी का खाका भी उनके सामने रखा।
 
नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जीजान से जुट जाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी को कुछ समय के लिए दस घंटे काम करना होगा। आसपास के शहरों से प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में ही रहने की व्यवस्था कर लेने को कहा गया है, जिससे कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कचरे को स्मार्ट सिटी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बताते हुए उसके निस्तारण के निर्देश दिए। वर्तमान में कचरा डालने के लिए नगर में बने 102 प्वाइंटों को एक अक्टूबर से कम करने के निर्देश दिए गए। बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत कचरा प्रबंधन सबसे बड़ा काम रहेगा। इसके लिए नगर में एक या दो नहीं, बल्कि पांच से छह ऐसे सेंटर बनाए जाएंगे, जहां कचरे से खाद आदि तैयार की जाएगी। चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। इसके अलावा प्रत्येक क्षेत्र का 40 फीसदी हिस्सा खुला रखा जाएगा, जो पेड़-पौधों आदि के लिए रहेगा। ट्रांसर्पोटेशन, वोटर हार्वेस्टिंग, एयर क्वालिटी यानी प्रदूषण मुक्त वातावरण और पार्किंग आदि पर भी फोकस रहेगा।
 
निगम घर-घर पहुंचाएगा शुद्ध पानी
स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम प्रत्येक घर में दो पाइपलाइन पहुंचाएगा। इनमें एक पाइपलाइन में ऑरो का पानी होगा, जो पीने के लिए होगा। दूसरी लाइन में सामान्य पानी होगा, जिसका इस्तेमाल लोग कपड़े धुलने, नहाने और अन्य कार्यों के लिए कर सकेंगे। गौरतलब है कि अभी तक एक ही पाइपलाइन है, जिसका ज्यादातर लोग केवल कपड़े धुलने और नहाने में इस्तेमाल करते हैं। पीने के पानी के लिए संपन्न लोगों ने आरो आदि लगवाए हुए हैं, जबकि सामान्य व्यक्ति हैंडपंप आदि का पानी पीते हैं।
 
नगर को मिलेगी 24 घंटे बिजली
स्मार्ट सिटी बनने के बाद सहारनपुर नगर की जनता को 24 घंटे बिजली मिलेगी। साथ ही हर घर में मीटर होगा। इसके अलावा सड़कों पर रोशनी के लिए लाइटें लगवाई जाएंगी। कोर्ट रोड को एक महीने के भीतर एलईडी लाइटों से लैस किया जाने की तैयारी है। यह लाइटें सोलर से चलेंगी। इसके अलावा नगर में सालभर में खर्च होने वाली बिजली में कम से कम दस फीसदी हिस्सा सोलर का होगा।

बदलेगी सड़कों की सूरत
योजना के तहत सड़कों की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। इसमें बड़े वाहनों के लिए अलग सड़क होगी, जबकि छोटे वाहन अलग सड़क से चलेंगे। इसके अलावा साइकिल सवारों के लिए अलग से ट्रैक तैयार होगा, जबकि पैदल यात्री अलग सड़क से चलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें